आज से शुरू होगा नौतपा, सूर्यदेव बरसाएंगे आग
Bijnor News - बिजनौर में हर वर्ष मई के अंत में सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा की खगोलीय घटना शुरू होती है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य पर भी इसका असर हो सकता है, इसलिए बचाव करें।
बिजनौर। हर वर्ष मई के अंत में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो आकाशीय पटल पर अद्भुत खगोलीय घटना शुरू होती है, जिसे नौतपा कहा जाता है। इस बार नौतपा 25 मई (आज) से शुरू हो रहा है। दो जून तक धरती पर आग बरसेगी। ज्योतिषी गणना के अनुसार नौतपा सोमवार सुबह से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान शीतल जल का दान करना शुभ माना जाता है। जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी इतनी ज्यादा है कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजार की मुख्य सड़क खाली नजर आती है। करीब 12 और 1 बजे के बीच सड़कों पर दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं देता। मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। घर से बाहर निकलते समय महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी खुद को कपड़ों से लपेटकर बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है。
स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर, करें बचाव
नौतपा शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी अलर्ट है। इस दौरान डिहाइड्रेशन, उल्टी, पेट खराब, चक्कर, थकान, जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। बाहर निकलते समय सिर ढकें, पानी खूब पीएं, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जूस और मौसमी फलों का सेवन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


