
54690 वाद के सापेक्ष 54684 वादों का निस्तारण
Bijnor News - जिलाधिकारी जसजीत कौर ने राष्ट्रीय लोक अदालत में 54690 वादों में से 54684 का निस्तारण किया। राजस्व संहिता के 15 वादों में से 10 और स्टाम्प के 03 वादों में से 02 का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर, निस्तारण की...
जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कलक्टेट स्थित अपने न्यायालय में प्रस्तुत राजस्व संहिता के 15 वादों के सापेक्ष 10 तथा स्टाम्प के 03 वादों के सापेक्ष 02 वादों का निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों के सम्मुख कुल 54690 वाद प्रस्तुत हुए, जिसके सापेक्ष 54684 वादों का निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिलाधिकारी न्यायालय सहित राजस्व विभाग के अधीनस्थ अन्य न्यायालयों में स्टाम्प के 03 वादों के सापेक्ष 02, राजस्व संहिता के 316 वादों के सापेक्ष 311, फौजदारी अधिनियम के अंतर्गत 608 वादों के सापेक्ष 608 तथा प्री लिटिगेशन के 53763 वाद प्रस्तुत किए।

जिसके सापेक्ष 53763 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कुल 54690 प्रकरणों के सापेक्ष 54684 निस्तारित वादों का प्रतिशत 99.98 रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




