राष्टीय स्तर पर सुरभि को मिला बेस्ट डेयरी अवार्ड
Bijnor News - नजीबाबाद की सुरभि सिंह को हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं कृषि एक्सपो 2026 में बेस्ट डेयरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने 13 साल पहले सुभाष नगर में डेयरी व्यवसाय शुरू किया था और पशुओं की अच्छी नस्ल और गुणवत्ता युक्त दूध के लिए प्रयासरत रही हैं।

नजीबाबाद। हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं कृषि एक्सपो 2026 में नजीबाबाद सुभाष नगर निवासी डेयरी संचालिका सुरभि सिंह को राष्ट्रीय बेस्ट डेयरी अवार्ड प्रदान किया गया। नजीबबाद में सुभाष नगर गन्ना सोसायटी के निकट सुरभी सिंह ने डेयरी व्यवसाय शुरू किया था। जिसे लगभग 13 साल हो चुके हैं। सुरभी सिंह पशुओं की अच्छी नस्ल और गुणवत्ता युक्त दूध के लिये प्रयासरत रही हैं। हरियाणा करनाल में में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं कृषि एक्सपो 2026 में उन्हें आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस मेले में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधत्व किया और उन्हें बेस्ट डेयरी अवार्ड प्रदान किया गया।
पशु विज्ञान केन्द्र दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ राघवेन्द्र सिंह, एनडीआरआई के डायरेक्टर डॉ धीर सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया। सुरभी सिंह ने बताया कि मेले में राष्ट्रीय स्तर पर पशुओं की नस्ल सुधार, संबधित प्रोडक्ट की स्टॉल लगाई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


