सदगुण है सच्ची संपत्ति दुर्गुण है सबसे बड़ी विपत्ति
नजीबाबाद में शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त भारत संकल्प रैली निकाली गई। पंडित सोमेश्वर दत्त शर्मा और नरेश कश्यप ने यज्ञ संपन्न कराया। डॉ दीपक कुमार ने तंबाकू के खिलाफ जागरूकता फैलाई।

नजीबाबाद। शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्त भारत संकल्प रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पंडित सोमेश्वर दत्त शर्मा, नरेश कश्यप ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित कराते हुए गोला, सुपारी से पूर्णाहुति की। मेघा रानी ने कलश पूजन किया।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्त भारत संकल्प रैली निकाली गई । जिला समन्वयक पुखराज सिंह, जिला सहसंवयक इंद्रदेव शर्मा, विनोद चौहान तहसील समन्वयक नगीना ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन से शुभारंभ किया।
नारो के माध्यम से दुर्व्यसन से दूर रहने का संदेश दिया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक व स्थानीय जोन समन्वयक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि तंबाकू को ना कहे,स्वास्थ्य को हा कहे, सदगुण है सच्ची संपत्ति दुर्गुण है सबसे बड़ी विपत्ति। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा , सचिव जितेंद्र सिंह , हरीश शर्मा ,सुमन वर्मा ,कामेश शर्मा , पुष्पा शर्मा , सारिका अग्रवाल , एचपी गुप्ता , रोहिताश सिंह आदि रहे
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


