अनियमितता : गैस एजेंसी पर लगाया 27 लाख से ज्यादा का अर्थदंड
Bijnor News - नजीबाबाद गैस सर्विस के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत के बाद, एजेंसी पर 27 लाख 81 हजार 572 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। शिकायतकर्ता डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना ने बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सिलेंडर तो मिला, लेकिन कार्रवाई की मांग जारी है।

नजीबाबाद। नजीबाबाद गैस सर्विस के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। जांच के आधार पर एजेंसी पर पर कुल 27 लाख 81 हजार 572 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। नजीबाबाद निवासी डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना ने नजीबाबाद गैस सर्विस नजीबाबाद के खिलाफ अनियमितताओं की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इसमें बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की थी। शिकायत के क्रम में सिलेंडर मिल गया है परंतु एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की गई है। एजेंसी के खिलाफ प्राप्त गैस की कालाबाजारी, अतिरिक्त मूल्य आदि के संबंध में भी शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसकी जांच कंपनी के बिक्री अधिकारी द्वारा की गई।
जांच में मिली अनियमितताओं के आधार पर डीएलएसएच नोएडा डीओ इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. द्वारा गैस एजेंसी पर अर्थ दंड लगाया। शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और उनके द्वारा गैस एजेंसी को निरस्त करने की मांग की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


