Bijnor News: नजीबाबाद में 36 घंटे बिजली गुल, मचा हाहाकर

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: नजीबाबाद में लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। बिजली के खंबे गिरने और फाल्ट के चलते 36 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान हुए और इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। पानी की कमी से निपटने के लिए लोगों ने जनरेटर किराए पर मंगवाए। बिजली 36 घंटे बाद फिर से सुचारू हुई।

Bijnor News: नजीबाबाद में 36 घंटे बिजली गुल, मचा हाहाकर

Bijnor News: नजीबाबाद। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बारिश के चलते कहीं बिजली का खंबा गिर गया और पानी भर जाने के कई जगह फाल्ट हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 36 घंटे बिली गुल रही। नजीबाबाद में 36 घंटे बिजली नहीं आने से लोग बेहाल हो गये। बिजली के बिना हाहाकार मच गया। इनवरटर सहित बिजली के उपकरण शोपीस बन कर रह गये। इतना ही नहीं बिजली के बिना पूरी रात लोगों ने जाग कर काटी। बताया गया कि अकबरपुर चौगांवा बिजली घर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नजीबाबाद के अधिकांश मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति उक्त फीडर से होने के कारण मौहल्ला, जाब्तागंज, पाइंबाग, नई बस्ती, चौक बाजार, सांवलदास, कटरा चेतराम, संतोमालन, बालक राम, दीवान परमानन्द, भवन, श्यामली, मुक्टेश्वर महादेव आदि की बिजली 36 घंटे बाद सुचारू हो सकी।

तब कही राहत की सांस ली।किराए पर मंगवाये जनरेटरबिजली के बिना लोग पानी को भी तरस गये। सभी के घरो में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गये। पानी की व्यवस्था करने के लिये कई जगह लोगों ने जनरेटर किराये पर मंगवाये और उसकी सहायता से अपने घरो में मोटर से पानी की व्यवस्था की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।