Bijnor News: आकाशवाणी नजीबाबाद में एफएम की मांग ने पकड़ा जोर
Bijnor News: नजीबाबाद में आकाशवाणी के उद्धघोषको और कार्यक्रम प्रस्तुताओं ने यूपी उद्योग व्यापार संगठन और नगर पालिका चेयरमैन के साथ मिलकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में उन्होंने अमर FM ट्रांसमीटर लगाने की मांग की, जिससे प्रसारण गुणवत्ता, लागत में कमी और श्रोताओं की संख्या बढ़ सके।

Bijnor News: नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद से आकस्मिक उद्धघोषको एवं कार्यक्रम प्रस्तुताओं का प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष व नगर पालिका नजीबाबाद चेयरमैन से मिला और उनके माध्यम से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक क्षेत्र के लोगो की बात पहुंचाने के लिये ज्ञापन दिया। शुक्रवार को आकाशवाणी नजीबाबाद के आकस्मिक उद्धघोषको, कार्यक्रम प्रस्तुताओं का प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ व नगर पालिका नजीबाबाद चेयरमैन इंजि मोअज्जम से मिला और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होने आकाशवाणी में एफ.एम. ट्रांसमीटर लगाने की मांग की जिससे प्रसारण की गुणवत्ता सुधारने, विद्युत बिल में भारी कटौती तथा टेक्नीशियन एवं मैकेनिक पर निर्भरता कम होने तथा एफ.एम. सेवा के माध्यम से श्रोताओ की संख्या में बढ़ोतरी होने का लाभ मिलने की बात कही गई है।
दोनो ने उनकी मांग केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री तक पहुंचाकर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास करने की बात कही। ।इस अवसर पर आलोक त्यागी, प्रमोद सिंह, आलोक राजपूत, मनोज वर्मा, राजवीर सिंह, अनुज शर्मा, ताहिर महमूद, ज्योति पाल,अंकित, नेहा शर्मा, फरीना, श्वेता भट्ट, रिमझिम बलूनी, मरियम, सदफ जैदी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


