
गांगन से जोड़ी जाएगी नहटौर नगर की जल निकासी
Bijnor News - जल भराव की समस्या से नहटौर नगर को मुक्ति मिलेगी। पालिका करोड़ों की लागत से नए नालों का निर्माण करेगी, जिससे अपशिष्ट जल को शुद्ध करके गांगन नदी में डाला जाएगा। जल निगम द्वारा एसटीपी प्लांट का निर्माण...
जल्द ही नहटौर नगर के जल भराव की समस्या से निदान मिलने की उम्मीद जगी है। पालिका द्वारा करोड़ों की लागत से बड़े नालों के निर्माण से अपशिष्ट जल को शुद्ध करने के उपरांत गांगन नदी में डाला जाएगा। एसटीपी प्लांट बनाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाइश कराई गई। बारिश के दिनों में नहटौर नगर में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके निस्तारण के लिए नहटौर में ईदगाह से धामपुर रोड होते हुए एक बड़े नाले का निर्माण बाईपास तक किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे नाले का निर्माण चांदपुर चुंगी से बाईपास तक किया जाएगा।

दोनों नालों में करीब 3 करोड रुपए की लागत आने की संभावना है। जिसके लिए नाला निर्माण की कार्य योजना में शामिल कर शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेज दिया है। नगर के अपशिष्ट जल को शुद्ध करने के लिए जल निगम द्वारा बाईपास पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जायेगा। नालो के पानी को साफ करने के उपरांत ही गांगन नदी में भेजा जाएगा। जिसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा बाईपास पर स्थित जमीन को जल निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पिछले सप्ताह भी अधिशासी अधिकारी ओमगिरी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन और राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह, लेखपाल ब्रहम सिंह रवि आदि ने एसटीपी प्लांट के लिए जमीन का निरीक्षण किया और पैमाइश की गई। पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार होने से पहले प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था में जुटी है। कोट नगर को जल भराव की स्थिति से मुक्त किया जाएगा। फिलहाल दो नालों के निर्माण के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। --अनस इक़रार, चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद नहटौर कोट नालो के निर्माण हेतु डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। एसटीपी प्लांट का निर्माण जल निगम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जमीन विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया की जा रही है। --ओमगिरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नहटौर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


