
समाज को दहेज मुक्त बनाने का आह्वान
Bijnor News - मुस्लिम समाज की बैठक में निकाह को सुन्नत तरीके से कराने तथा दहेज प्रथा को समाप्त करने पर चर्चा की गई। बैठक में शादी में दहेज दिखाने, जूता चुराई की रस्म और अन्य रस्मों पर रोक लगाने के प्रस्ताव रखे गए। सभी बिरादरी के लोगों को सादगी से निकाह करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
मुस्लिम समाज की बैठक में निकाह सुन्नत तरीके से मस्जिद में कराने तथा जूता चुराई की रस्म बंद करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया। शुक्रवार को जसपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज को दहेज मुक्त बनाए जाने के मुद्दे को लेकर अनेक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। समस्त बिरादरी के लोगों से नबी करीम की सुन्नतों को जिंदा रखने के लिए सादगी के साथ निकाह कराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में दहेज-मुक्त अभियान के तहत शादी में दहेज दिखाना बन्द करने, हल्दी रस्म में परिवार का पीले कपड़े पहनना, दूल्हा-दुल्हन का अलग स्टेज बनाना, शादी में दूल्हे के स्वागत पर लड़की पक्ष द्वारा फूलों की वर्षा कर रिबन अथवा केक काटना बन्द करने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा निकाह में खड़े होकर खाना खाने, बारात में लड़के पक्ष द्वारा 100 बाराती ले जाने, मैरिज हॉल में पर्दा लगाकर महिलाओं का अलग इंतजाम करने, बारातियों को बैठाकर खाना खिलाने, विभिन्न प्रकार का खाना बनाने सहित डीजे और आतिशबाजी पर पूरी तरह पाबंदी लगाए पर गहन मंथन किया गया। मौके पर दहेज-मुक्त अभियान कमेटी द्वारा निकाह से जुड़े कार्यक्रम संबंधी निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। मौलाना शफीक अहमद कासमी के संरक्षण, मौलाना शौकत अली मजाहिरी की अध्यक्षता तथा मुफ्ती सईदुर्रहमान के संचालन में आयोजित बैठक को इनके अलावा अब्दुल रज्जाक, शुऐब कुरैशी, फईम कस्सार, रिजवान अंसारी, सुरूश अनवर मसूद (एडवोकेट) वाजिद अल्वी, नदीम ईदरीसी, मास्टर शमीम अहमद माहीगीर सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




