Bijnor News: यादें रफी कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: - सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप के आयोजन में कलाकारों ने मोहम्मद रफी को गीतों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलियादें रफी कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे,

यादें रफी कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद
यादें रफी कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद

Bijnor News: सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 31 जुलाई को नगर पंचायत बढ़ापुर के बारात घर में ‘यादें रफी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक विशाल कुमार गुप्ता ने मोहम्मद रफी का प्रसिद्ध गीत ‘सुख के सब साथी, दुःख का न कोई’ प्रस्तुत कर किया। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज बनी रही। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज़ ने किया।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, निर्दोष कुमार, विशाल गुप्ता, शमीम तुर्क सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महान कलाकारों की यादों को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: यादें रफी कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, श्रोताओं ने उठाया भरपूर आनंद