Bijnor News: सनसनीः गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला शव

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की हत्या कर दी गई। उनका शव उनके आवास में मिला। पुलिस ने जांच शुरू की है। उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। अनिल सोती का अपने भतीजे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

Bijnor News:  सनसनीः गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला शव

Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में नूरपुर रोड सोतियों के बाग निवासी 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाग के अंदर स्थित उनके आवास में पड़ा मिला। घटना से सनसनी फैल गई, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। देरशाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत कारण आने के बाद हत्या की पुष्टि हो गई, इससे पहले रिश्तेदारों और नौकर ने भी हत्या की आशंका जताई थी। मामले में एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। करोड़ों की संपत्ति के मालिक 82 वर्षीय अनिल सोती ने नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास बाग में अपना आवास बना रखा है। अनिल सोती अविवाहित थे और अपने आवास में अकेले रहते थे। यह बाग सोतियों वाले बाग के नाम से मशहूर है। शुक्रवार सुबह उनका शव बाग में उनके आवास में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले, अनिल के नौकर नौशाद ने बताया कि वह रोज की तरह उन्हें जगाने मकान में पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह घर के दूसरे हिस्से में गया, जहां का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचकर दूध की बाल्टी रखने के दौरान उसकी नजर तख्त के नीचे पड़ी, जहां अनिल सोती का शव पड़ा हुआ था, जिसे देख वह घबरा गया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय व शहर कोतवाल अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में जुटी है। नौकर नौशाद और पुलिस के अनुसार अनिल सोती की नाक और सिर पर चोट के निशान थे। नौशाद व अन्य रिश्तेदारों ने अनिल सोती की हत्या की आशंका जताई थी, जो पीएम रिपोर्ट में पुष्ट भी हो गई。

सगे भतीजे से चल रहा प्रॉपर्टी का विवाद

बताया जाता है कि अनिल कुमार सोती का अपने सगे भतीजे गौरव से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इस मामले में तारीख़ भी थी। सूत्रों के अनुसार गौरव ने करीब 14 बीघा जमीन का करीब 22 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया था। उसने लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये अग्रिम राशि भी प्राप्त करली थी। इस भूमि का बंटवारा ( खाता तक़सीम) नहीं हुआ था, जिसको लेकर परिवार में विवाद बना हुआ था।

कोट -

अनिल सोती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से मिला है। प्रारंभिक निरीक्षण में गले, माथे और हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

-अभय कुमार पांडे सीओ सिटी

सामान्य प्रश्न

अनिल कुमार सोती की हत्या कैसे हुई?
अनिल कुमार सोती की हत्या गला दबाकर की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: सनसनीः गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला शव