Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMurder Confirmed in Missing Saurabh s Case Investigation Launched
धारदार हथियार से की गई थी लापता सौरभ की हत्या

धारदार हथियार से की गई थी लापता सौरभ की हत्या

संक्षेप:

Bijnor News - तिसोतरा निवासी सौरभ का शव उसके गन्ने के खेत में मिला, जिसे पहले गुलदार का हमला समझा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। सौरभ के पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और ग्रामीण अब हत्यारों से चिंतित हैं।

Nov 17, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

कई दिन से लापता तिसोतरा निवासी सौरभ के अपने ही गन्ने के खेत में पड़े मिले शव को देखकर ग्रामीण और प्रशासन गुलदार के हमले की आशंका जता रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से सौरभ की हत्या की पुष्टि हुई है। इसी के साथ सभी की आंखें खुली रह गईं। नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की है। नांगल क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी सुभाष तोमर का पुत्र सौरभ तोमर उम्र 30 वर्ष तीन दिन से घर से लापता था। जिसके संबंध में परिजनों ने शुक्रवार देर रात नांगल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को सौरभ का शव उसके गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और सौरभ के घर में कोहराम मच गया‌। लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस को सौरभ का शव मिलने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बड़ी बात रही कि परिजन आनन में शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। हालांकि पुलिस को किसी से इस बाबत सूचना मिली और तुरंत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके साथ ही सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, नांगल थानाध्यक्ष सतेंद्र मलिक और राजगढ़ रेंज के क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की तथा ग्रामीणों और परिजनों से पूरी जानकारी जुटाई और आखिर में अधिकारियों ने सौरभ के गले पर निशान देखते हुए प्रथम दृष्टया गुलदार के हमले से सौरभ की मौत की आशंका जताई। मगर इस आशंका को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी तरह झूठला दिया। रिपोर्ट में धारदार हथियार से सौरभ की हत्या की पुष्टि हुई। जिससे पुलिस ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुलिस महकमे में हड़कंप मचने के साथ ही आलाधिकारी हत्या मामले की जांच में जुट गए। गुलदार से नहीं अब हत्यारों से भयभीत ग्रामीण तिसोतरा में गुलदार के हमले से सौरभ की मौत की आशंका जताते हुए जो ग्रामीण अधिकारियों से पिंजरे लगाने की मांग कर रहे थे। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब हत्यारों से सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। आखिर क्यों की गई सीधे-साधे सौरभ की हत्या तिसोतरा निवासी सौरभ पुत्र सुभाष उम्र 30 वर्ष बहुत ही सीधा-साधा जीवन जीने वाला व्यक्ति था। परिवार के मुताबिक वह घर के कामों में भी कोई दिलचस्पी नहीं रखता था। हर समय घर में पड़ा रहकर सोने की दिनचर्या में डूबने के साथ ही वह गांव में भी किसी के साथ उठना बैठना पसंद नहीं करता था। ऐसे में उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस का टारगेट बिंदु क्या होगा यह अनसुलझी पहेली बना है। पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था सौरभ सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा और परिवार के मुताबिक पिता की डांट से नाराज होकर सौरभ का घर से जाना हत्या और आत्महत्या के बीच की कड़ी में हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस को बड़े संकेत की ओर इशारा करता नजर आ रहा है। जिस पर पुलिस काम करने में जुट गई है। घटनास्थल से मात्र बीस कदम की दूरी पर मिली थी साइकिल सौरभ पिता से विवाद के बाद साइकिल लेकर घर से निकला था। वह साइकिल पिता सुभाष के मुताबिक वह हत्या स्थल से मात्र 20 कदम की दूरी से अपने नलकूप पर से उठाकर लाया था। अगर उसी दिन पास के गन्ने के खेत को तलाशा जाता तो सौरभ का शव पहले ही मिल गया होता।