Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMurder Case at De-addiction Center Accused Still at Large After 13 Days
13 दिन बाद भी नशा मुक्ति केंद्र संचालक पुलिस पकड़ से दूर

13 दिन बाद भी नशा मुक्ति केंद्र संचालक पुलिस पकड़ से दूर

संक्षेप: Bijnor News - शहर कोतवाली के चक्कर चौराहे के पास जीवन नशा मुक्ति केंद्र में युवक प्रीत की हत्या के मामले में 13 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही और धमकाने के आरोप लगाए हैं। आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे हैं जबकि नशा मुक्ति केंद्र सील कर दिया गया है।

Wed, 12 Nov 2025 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

शहर कोतवाली के चक्कर चौराहे के पास जीवन रक्षक नशा मुक्ति एवं वृद्ध आश्रम केंद्र में युवक से मारपीट करने व छत से गिराकर हत्या करने के मामले में 13 दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उधर, पीड़ित पिता ने थानापुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और उसे धमकाने का जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि 31 अक्टूबर को शहर कोतवाली के चक्कर रोड स्थित जीवन नशा मुक्ति केन्द्र में प्रीत (21 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम धारूवाला शहर कोतवाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों ने केन्द्र संचालक व स्टाफ पर मारपीट करने व छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान आश्रम में भर्ती कई लोग गेट तोड़कर फरार भी हो गए थे। मृतक प्रीत के पिता सत्येंद्र कुमार ने केन्द्र संचालक व स्टाफ रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में 13 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। पीड़ित पिता सत्येन्द्र कुमार का कहना है कि उनके पुत्र की छत से फेंककर हत्या कर दी गई और उनकी सुनवाई तक नहीं हुई। पीड़ित ने शहर कोतवाल पर धमकाने और गिरफ्तारी न करने का आरोप भी लगाया है। सत्येन्द्र कुमार का आरोप है कि केन्द्र का स्टाफ छत पर बैठकर शराब पीता था और उसके बाद केन्द्र में भर्ती मरीजों के साथ मारपीट करता था। उस दिन भी शराब के नशे में स्टाफ ने उनके पुत्र को मारपीट कर जानबूझकर छत से नीचे फेंक दिया था। प्रीत के शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि शहर कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में रूचि नहीं ले रही है, जिसके चलते आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पीड़ित पिता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कोट... मामले में जांच की जा रही है, थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डा. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी, बिजनौर।