Bijnor News: खेत पर जाते मां-बेटे पर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -- पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जर्ज शेरकोट, संवाददाता। गांव हरेवली में मां-बेटे ने खेत पर जाते हुए चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने

Bijnor News: खेत पर जाते मां-बेटे पर जानलेवा हमला

Bijnor News: गांव हरेवली में मां-बेटे ने खेत पर जाते हुए चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। गांव हरेवली निवासी अनिल कुमार पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मां गैदां देवी के साथ खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद ओमप्रकाश, सनी, रामवीर और विनीता ने दोनों को रोक लिया। बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने एकजुट होकर मां-बेटे के साथ मारपीट की। जिससे दोनों को चोटें आईं।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।