वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
Bijnor News - चांदपुर में जलीलपुर विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीईओ ने वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की और शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दीक्षा एप और आईसीटी प्रणाली के उपयोग पर जोर दिया और धनराशि के पूर्ण उपयोग की बात की।

चांदपुर। जलीलपुर विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र स्याऊ के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बीईओ ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीईओ गजेंद्र सिंह ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक छात्रों को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करें ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।उन्होंने विद्यालयों में दीक्षा एप और आईसीटी प्रणाली के उपयोग की भी समीक्षा की तथा दीक्षा एप, निपुण एप और विद्यालय पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
इसके साथ ही विद्यालयों को जारी की गई विभिन्न मदों की धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में आगामी ग्राम प्रधान, निकाय सदस्यों और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान एआरपी विज्ञान सतेन्द्र कुमार, एआरपी गणित डॉ. मुकेश यादव और एआरपी अंग्रेजी शालिनी अग्रवाल ने भी प्रधानाध्यापकों के साथ अकादमिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।मासिक संगोष्ठी और बैठक में क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।इस मौके पर गिरीश कुमार गौरव सिंह, कमलकांत जावेद खलील गिरीश कुमार एआरपी इरशाद अहमद,अंशु रानी, सीमली जौली अग्रवाल, राजीव कुमार, संजय कुमार, आकांक्षा और भारत भूषण सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिमिष गहलौत, बिलाल अहमद, सलमान और राशिद का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


