संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रत्येक सपा कार्यकर्ता: नदवी
Bijnor News - बिजनौर में रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले पर जोर दिया।

बिजनौर। रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रामपुर सांसद नदवी यहां सपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने इस विचारधारा को स्वीकार किया है और आने वाले समय में यही एकता नफरत की राजनीति को खत्म करेगी। इस मौके पर मनोज कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, सत्यपाल सिंह, अखलाक पप्पू, प्रभा चौधरी, पंकज विश्नोई, डॉ. योगेंद्र आदि रहे।
संचालन निवर्तमान जिला महासचिव धनंजय यादव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


