बिजनौर: आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

नहटौर क्षेत्र में एक चिकित्सक द्वारा नर्स के साथ दुष्कर्म के मामले में विधायक ओमकुमार ने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को सीएम के समक्ष उठाएंगे।

बिजनौर: आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांग

नहटौर। धामपुर क्षेत्र में चिकित्सक द्वारा नहटौर निवासी नर्स के साथ दुष्कर्म करने के मामले में विधायक ओमकुमार ने पीड़ित परिजनों से वार्ता की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध जबरन धर्मांतरण कराने, एससी एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई न करने पर मामला सीएम के समक्ष उठाने की बात कही है। शनिवार को करीब दस बजे विधायक ओम कुमार पीड़िता के घर पहुंचे और उन्हें पीड़ित परिजनों से वार्ता की। बताया जाता है कि पीड़ित परिजनों ने कहा कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस पर उन्होंने मामले में डीएम और एसपी से वार्ता करते हुए आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध एससी एक्ट, जबरन धर्मांतरण कराने एवं गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

विधायक ओमकुमार ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं और उनके मामले में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वह मुख्यमंत्री योगी के समक्ष मामले को उठाएंगे। मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। धामपुर थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विभिन्न आरोपों की जांच की जा रही है।इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री तिलक राज सैनी, तहसीलदार धनराज सिंह, सीओ राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक धामपुर मृदुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।