छात्रा के मां-बाप को धमका रहा दबंग आरोपी

Nov 20, 2025 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में लुकादड़ी गांव की 17 वर्षीय छात्रा 15 नवंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई। परिजनों ने पाया कि आरोपी अमन ने छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार को आरोपी द्वारा धमकियाँ दी जा रही हैं, और नजीबाबाद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए हैं। एसपी से गुहार लगाई गई है।

छात्रा के मां-बाप को धमका रहा दबंग आरोपी

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव लुकादड़ी से लापता हुई छात्रा के परिजनों को अब आरोपी की ओर से धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने नजीबाबाद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। गौरतलब है कि थाना नजीबाबाद के गांव लुकादड़ी निवासी दीपक कुमार की 17वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। 15 नवंबर को स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा अचानक लापता हो गई थी। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करने पर पता चला कि अमन नाम का युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

आरोपी का नंबर मिलने पर परिजनों से उसे फोनकर अपनी बेटी लौटाने को कहा। परिजनों का आरोप है कि अमन अपनी ऊंची पहुंच बताकर झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता दीपक व मां सुमन का आरोप है कि आरोपी का मोबाइल नंबर चालू होने के बाद भी नजीबाबाद पुलिस उनकी पुत्री को बरामद करने में रूचि नहीं दिखा रही है। जिससे दबंग आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने एसपी से पुत्री को बरामद करने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोट-- आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। जो दूसरे स्टेट में मिल रही है। छात्रा बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। -नितेश प्रताप सिंह, सीओ नजीबाबाद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।