Bijnor News: लापरवाहीः सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई गुमशुदगी
Bijnor News: स्योहारा निवासी अनीस अहमद 22 सितंबर को लापता हुए थे। परिजनों को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पांच दिनों तक हल्दौर और स्योहारा थाने के चक्कर काटने पड़े। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। अंततः अनीस का शव हल्दौर क्षेत्र में बरामद हुआ।

Bijnor News: स्योहारा निवासी अनीस अहमद के लापता होने के मामले में परिजनों को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पांच दिनों तक हल्दौर और स्योहारा थाने के चक्कर काटने पड़े। परिजनों का आरोप है कि दोनों थानों की पुलिस उन्हें एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर टालती रही। बाद में सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। परिजनों के मुताबिक अनीस अहमद हल्दौर में आयोजित गुड्डी-दोयाज मेले के बाद 22 सितंबर को लापता हुए थे। उनकी तलाश के बाद परिजन हल्दौर थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें स्योहारा थाने भेज दिया गया। स्योहारा पहुंचने पर भी मामला हल्दौर क्षेत्र का बताकर उन्हें वापस भेजे जाने का आरोप है। इस तरह परिजन कई दिनों तक दोनों थानों के चक्कर काटते रहे。
पुलिस की कार्रवाई
परिजनों का कहना है कि पांच दिनों तक पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत के बाद स्योहारा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले में लापरवाही
...तो पहले खुल सकता था मामला
परिजनों का आरोप है कि यदि अनीस के लापता होने की सूचना को पुलिस ने शुरुआत में ही गंभीरता से लेकर तलाश शुरू कर दी होती तो मामला पहले ही सामने आ सकता था। हालांकि अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को अनीस का शव हल्दौर क्षेत्र में नहर किनारे गन्ने के खेत से बरामद हुआ।
जांच रिपोर्ट
-----
कोट--
मामले में लापरवाही की प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। दोनों थाना प्रभारियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी


