गंगा बैराज से मिला लापता कांस्टेबल नितिन का शव, कोहराम
Bijnor News - बागपत जिले में लापता कांस्टेबल नितिन वत्स का शव गंगा बैराज के गेट नंबर चार के पास मिला। वे 12 मार्च को ड्यूटी पर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ संवाददाता। दो दिन पूर्व ड्यूटी के लिए निकले लापता कांस्टेबल का शव शनिवार को गंगा बैराज के गेट नंबर चार के पास मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद बागपत थाना दोघट के ग्राम टिकरी निवासी नितिन वत्स (32) बिजनौर में अभियोजन कार्यालय में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और शहर के मोहल्ला आर्य नगर में किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार नितिन वत्स 12 मार्च को अपने किराए के मकान से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल गंगा बैराज पुल पर खड़ी मिली थी। घर न लौटने पर उनकी पत्नी रेनु वत्स ने 13 मार्च को कोतवाली शहर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को गंगा बैराज के गेट नंबर चार के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


