शर्मनाक: दादा के दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Apr 07, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - रेहड़ में एक 15 वर्षीय किशोरी ने 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर एक साल तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसे धमकी देकर यौन शोषण किया। किशोरी ने अपने परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

शर्मनाक: दादा के दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

रेहड़। एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को डरा धमकाकर एक साल तक शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी (15 वर्ष) ने एक अधेड़ के विरुद्ध तहरीर देकर एक वर्ष तक उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता किशोरी का कहना है कि 55 वर्षीय आरोपी का उसके दादा के पास आना जाना था। लगभग एक वर्ष पूर्व आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह जान से मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि वह डरा धमकाकर एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दो दिन पूर्व पीड़िता किशोरी ने हिम्मत जुटाकर आपबीती परिजनों को सुनाई। यह घटना सुन परिजन स्तब्ध रह गये। परिजनों संग थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।