Bijnor News: बिजनौर: आम तोड़ने के लिए निकाल दी देव स्थल की ईंटें, दौड़ी पुलिस
Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम पूरनपुर गढ़ी में कुछ नाबालिग बच्चों ने देवस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया। हालाँकि, बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर मामला सुलझा लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम पूरनपुर गढ़ी में कुछ नाबालिग बच्चों ने एक देवस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गये। अन्य समुदाय के बच्चे होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों की और से समझा बुझाकर मामला शांत हो गया मंगलवार देर शाम नजीबाबाद पुलिस को पूरनपुर गाड़ी में देव स्थल तोड़े जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि चार बच्चों ने उक्त देव स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। चारों ही नाबालिक बताए गए हैं।बताया गया कि ग्राम पूरनपुर गढ़ी में ग्राम समाज की 150-200 गज़ भूमि ग्राम के बाहर है।
उक्त भूमि में लगभग 80-90 वर्ष पुराने 4-5 ग्राम देवता (थला) अलग-अलग स्थान पर बने हुए हैं। उक्त देवता स्थल की चारों तरफ से लगभग 5-5 फीट की बाउंड्री है तथा दो गेट लगे हुए हैं। देवता स्थल के निकट गैर संप्रदाय की आबादी निवास करती है। बच्चों द्वारा देवता स्थल के अंदर ही लगे आम के पड़े से आम तोड़ने के लिए देवता स्थल से ईटों को तोड़कर आम तोड़ने के लिए प्रयोग किया गया है जिस कारण ग्राम देवता स्थल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के हस्ताक्षर पर दोनों पक्षों की समझदारी से मामला शांत हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


