जिले के प्रभारी मंत्री ने किया गंगा बैराज पुल का निरीक्षण, जताई नाराजगी
संक्षेप: Bijnor News - बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गंगा बैराज पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की खामियों को लेकर नाराजगी जताई और शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल की खराब स्थिति से आमजन को...
बिजनौर। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गंगा बैराज पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडी एनएचएआई व सिंचाई विभाग के ईई से पुल की खामियां और उसकी मरम्मत के बारे में जानकारी ली। साथ ही अभी तक मरम्मत कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए खामियां दूर कर जल्द पुल चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएम बिजनौर जसजीत कौर व डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, बिजनौर के एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीडी एनएचएआई अमित प्रणव व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश मिश्रा से पुल के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बैराज पुल क्षेत्रीय स्तर पर न सिर्फ बिजनौर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की कनेक्टिविटी का अहम साधन है। ऐसे में इसकी खराब स्थिति से आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि पुल को शीघ्र दुरुस्त कर जनता को राहत दी जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम बिजनौर जसजीत कौर, डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, प्रभारी एसपी संजीव बाजपेई, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम (एफ/आर) वान्या सिंह, एसडीओ एनएचएआई आशीष शर्मा, एसडीओ बैराज अमित चौधरी व भाजपा नेता मौजूद रहे। ---- आज मेरठ से आएगी रिपेयरिंग टीम एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक गंगा बैराज पुल के क्रेक बैयरिंग व पेडिस्टल ठीक करने के लिए मेरठ से रिपेयरिंग टीम आज (मंगलवार) को बिजनौर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई ब्रिज एक्सपर्ट की टीम ने पुल की मैथोलाजी रिपेयरिंग टीम को समझा दी है। जिसके आधार पर मेरठ की टीम बिजनौर पहुंचकर मरम्मत करेंगी। कोट.. गंगा बैराज पुल शुरू न होने पर लोगों को भारी परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द पुल को ठीक कर आवागमन चालू कराया जाए। अतिशीघ्र ही पुल शुरू होगा, पहले छोटे चौपहिया फिर बड़े वाहनों को अनुमति दी जाएगी।-कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बिजनौर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




