ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरमीथेन गैस टैंक ब्लास्ट में फैक्ट्री कर्मियों ने दर्ज कराए बयान

मीथेन गैस टैंक ब्लास्ट में फैक्ट्री कर्मियों ने दर्ज कराए बयान

मोहित पेट्रोकैमिकल्स फैक्ट्री के मीथेन गैस टैंक ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को फैक्ट्री कर्मचारियों के बयान दर्ज कराए...

मीथेन गैस टैंक ब्लास्ट में फैक्ट्री कर्मियों ने दर्ज कराए बयान
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 27 Oct 2018 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मोहित पेट्रोकैमिकल्स फैक्ट्री के मीथेन गैस टैंक ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को फैक्ट्री कर्मचारियों के बयान दर्ज कराए गए। विस्फोट में सात कर्मचारियों की मौत हो गई थी जबकि, तीन घायल हुए थे। विवेचक ने फैक्ट्री कर्मियों के बयान दर्ज किए।

शुक्रवार को फैक्ट्री के कई कर्मचारियों को थाने बुलाया गया। जहां विवेचक प्रभारीर निरीक्षक बिजेंद्र पाल राणा ने कर्मचारियों के बचान दर्ज किए। गौरतलब है कि 12 सितंबर को मोहित पेट्रोकैमिकल्स के मीथेन गैस टैंक में विस्फोट हो गया था। टैंक की छत पर वेल्डिंग कर रहे सात कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि, तीन कर्मचारी घायल हुए थे। मामले ने काफी तूल पकड़ा।

प्रशासन ने फैक्ट्री पर सील भी लगा दी थी। उधर मृतकों के परिजनों फैक्ट्री मालिकों की ओर से 12-12 लाख का मुआवजा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री के डीजीएम सुरेश पंवार और मालिक कुलदीप जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गइ थी।

14 सितंबर को पुलिस ने डीजीएम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हालांकि मालिक कुलदीप जैन की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में विवेचक की ओर से फैक्ट्री कर्मचारियों के बयान दर्ज कराए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें