
पुरुष नसबंदी पखवाड़े के पहल चरण की हुई शुरुआत
Bijnor News - स्वास्थ्य विभाग ने 'स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार' थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़े की शुरुआत की है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा, जिसमें पहले चरण में 21 से 27 नवंबर तक जागरूकता और दूसरे चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
स्वास्थ विभाग द्वारा स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार’ थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़े की जिले में शुरुआत हो गई। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के अनुसार यह पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जाएगा पहला चरण 21 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य और दूसरा चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने बताया कि पुरुषों में परिवार नियोजन अपनाया सुखी परिवार का आधार अभियान चलाया जाएगा, विभिन्न स्तर पर व्यापक व सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पहले चरण में 21 से 27 नवंबर के मध्य मोबिलाइजेशन फेज के अंतर्गत जो भी टीमें इस अभियान से जुड़ी हैं वह प्रजनन स्वास्थ्य को देखते हुए पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां देंगी।
जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक रहमत अली ने बताया पहले चरण मोबिलाइजेशन फेज में आशा संगिनी तथा आशा के द्वारा पुरुष नसबंदी के स्वीकार्य करता पुरुष नसबंदी चैंपियन को चिन्हित किया जाएगा। पोस्टर, बैनर, पेंटिंग के द्वारा समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देकर जागरूक भी बनाया जाएगा। दूसरा चरण सेवा प्रदायगी फेज 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा, इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा स्वस्थय कार्यकर्ताओं द्वारा सही और सटीक जानकारी व सेवा दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




