Bijnor News: त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाने का आह्वान
Bijnor News: शनिवार को थाना परिसर में जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के शांति पूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया और गैर परंपरागत आयोजनों से बचने की हिदायत दी। सुरक्षा बनाए रखने तथा अफवाहों की अनदेखी करने की सलाह दी गई।

Bijnor News: शांति समिति की बैठक में जन्माष्टमी समेत अन्य आगामी त्योहारों शांति पूर्ण तथा सौहार्द पूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। शनिवार को जन्माष्टमी सहित अन्य त्यौहारों के आयोजन को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के सहयोग का आवाहन किया। वक्ताओं ने गैर परंपरागत आयोजन न करने की हिदायत देते हुए कहा कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को नजर अंदाज करने सहित संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस देने की बात कही।
उपस्थित लोगों से सौहार्द तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हुए पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करने का आवाहन किया। लोगों से त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को सामूहिक जिम्मेदारी करार देकर कार्यक्रम आयोजकों को अलर्ट रहने की हिदायत दी।बैठक को सीओ आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार विपिन चौधरी, नायाब तहसीलदार संजीव कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर चेयरपर्सन पति जावेद विकार, खेल सिंह, जयप्रकाश बंजारा, अनुज जोशी, मुकेश शर्मा, भीम सिंह रावत, संदीप कर्णवाल, शरद कर्णवाल, विकास जैन, विकास गुर्जर, रामनाथ सिंह, रईस अहमद, मो. रजी तथा श्याम लाल भारद्वाज मौजूद रहे।


