ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरमेरठ पौड़ी हाइवे पर सुबह को फिर लगा जाम

मेरठ पौड़ी हाइवे पर सुबह को फिर लगा जाम

मेरठ पौड़ी हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। हाईवे में जो गड्ढे भरे गए थे वह दो दिन की बारिश भी नहीं झेल सके। इसके चलते सुबह आठ बजे एक...

मेरठ पौड़ी हाइवे पर सुबह को फिर लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरMon, 18 Oct 2021 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ पौड़ी हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। हाईवे में जो गड्ढे भरे गए थे वह दो दिन की बारिश भी नहीं झेल सके। इसके चलते सुबह आठ बजे एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। जिसके कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे तक यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।

बिजनौर में दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर वाहन खराब होने या पलटने के कारण जाम लगा रहा है। जिसके कारण रोजना चलने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार की सुबह भी माउंड लिट्रा जी स्कूल से आगे एक ट्रक खराब हो गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने खराब खड़े वाहन को बामुश्किल सड़क से हटवाकर किनारे कराया। उसके बाद धीरे-धीरे एक-एक वाहन को अपने गंतव्य के लिए रवान किया। जाम करीब सुबह आठ बजे से नौ बजे तक लगा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें