Bijnor News: सावधान! जिस लैब में जा रहे डेंगू-मलेरिया की जांच कराने, वहीं पल रहा बीमारियों का ‘लार्वा’
Bijnor News: - मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब परिसर का मामलामारियों को न्योता, सुविधाओं के अभाव में भटक रहे मरीज फोटो बिज:7,8 व 9 बिजनौर,
Bijnor News: यदि आप मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की लैब में जांच कराने जा रहे हैं, तो जरा संभलकर रहने की जरूरत है। यहां बीमारियों का इलाज कराने आए मरीज कब खुद डेंगू या मलेरिया के शिकार हो जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं है। दरअसल, अस्पताल के इस लैब भवन में मरीजों और तीमारदारों के लिए पीने के पानी या टॉयलेट की भले ही कोई व्यवस्था न हो, लेकिन डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने के लिए माकूल इंतजाम जरूर मौजूद हैं। 18 नंबर ब्लड कलेक्शन सेंटर को जाने वाले रास्ते पर प्रवेश को लगी ग्रिल के पास ही अरसे से रखे टॉयलेट पॉट से ही स्वच्छता का पता चल जाता है। सूत्रों के मुताबिक लैबकर्मियों के लिए टॉयलेट तक में पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे इतर परिसर जगह-जगह फेंके गए टूटे-फूटे टॉयलेट पॉट और वाशबेसिनों में हफ्तों से पानी भरा पड़ा है। इसके साथ ही परिसर में खड़ा कबाड़ और उगी ऊंची-ऊंची घास झाड़ियां ‘एक तो करेला, ऊपर से नीम चढ़ा’ वाली कहावत को सच साबित कर रही हैं।
पूर्व में इमरजेंसी अनुभाग के सामने थी लैब
गौरतलब है कि पूर्व में यह लैब इस उपेक्षित परिसर में संचालित नहीं होती थी, बल्कि इमरजेंसी अनुभाग के सामने स्थित थी। पूर्व प्रिंसिपल डॉ. उर्मिला कार्या के कार्यकाल के दौरान लैब को इस भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। किसी जमाने में यहां जिला महिला चिकित्सालय चलता था और कोरोना काल के दौरान इसे ‘डेडीकेटेड एल-2 कोविड केयर सेंटर’ बनाया गया था। लेकिन इसके बाद से देख-रेख न होने के कारण यह पूरी इमारत बदहाली का शिकार है।
अभियान कागजों पर, जमीनी हकीकत बदहाल
प्रतिदिन सैकड़ों मरीज ब्लड और यूरीन सैंपल की जांच के लिए यहां लंबी लाइनों में खड़े होते हैं। एक तरफ जहां जिले भर में डेंगू के संचरण काल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाने और लार्वासाइड के छिड़काव का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने ही इस महत्वपूर्ण परिसर में पनप रही गंदगी और जलभराव पर जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। इस लापरवाही के कारण जांच कराने आ रहे मरीज संक्रमण के सीधे खतरे में हैं।
कोट::
मेडिकल कालेजी की पूर्व प्राचार्या डा. उर्मिला के निर्देश पर लैब इस भवन में शिफ्ट हुई थी। यह भवन पूर्व में जिला महिला चिकित्सालय का था। यहां लार्वासाइड का छिड़काव कराया जाएगा। बार-बार उग रही घास के लिए भी दवा डलवाएंगे।
डा. बीआर त्यागी
सीएमएस, जिला पुरुष चिकित्सालय
बिजनौर


