त्रिलोचन सिंह और शोभित शर्मा को मिला माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान
Bijnor News - युगांतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता के सी मठपाल ने की, और कई प्रमुख व्यक्तियों को शाल, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
युगांतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर अपने क्षेत्र में योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। युगांतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जितेंद्र कक्कड़ के आवास पर के सी मठपाल की अध्यक्षता व श्याम प्रकाश तिवारी जी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार त्रिलोचन सिंह सोबती और आकाशवाणी केन्द्र के एडीपी शोभित शर्मा का शाल उड़ाकर, प्रतीक चिन्ह व स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।संस्था के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संस्थापक सदस्य श्याम तिवारी, आरती तिवारी, कवि जसवंत सिंह, आलोक त्यागी, कवि कर्मवीर की कुंडलियां की जितेंद्र कक्कड़ द्वारा लिखी समीक्षा की अशोक अग्रवाल ने पढ़ी, कर्मवीर सिंह को बधाई देकर समीक्षा का प्रपत्र सौंपा।
रविंदर, प्रमिला गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिजनौर से संजीव एकल, विकास अग्रवाल, मनोरंजन शर्मा, आरिफ गांधी, नरेंद्र शिखर, धामपुर से नरेंद्र जीत अमान, डॉ अनिल शर्मा अनिल, सुरेंद्र जेटली, भगीरथ सिंह, सतेंद्र गुप्ता, इंदु गुप्ता, उमापति गर्ग, एड विजय कुमार माहेश्वरी, सत्प्रकाश मित्तल, मनमोहन सिंह, गुरमीत धवन, मदन गोपाल टौंक, आर एस तेवतिया, ज्योति, मृदुला त्यागी, कुलबीर कौर, तेजप्रीत कक्कड़, इस्मीत कौर, जपना कौर, आशुतोष गोडियाल, अरुण जायसवाल, रमेश वर्मा, सुमन वर्मा, डॉ जौहर, डॉ अश्वनी सक्सेना, संतोष जैन, सुनीता जैन, जितेंद्र जैन, रवि शास्त्री, प्रो हरविंदर सिंह, डॉ अरुण जायसवाल, प्रमोद धीमान, बेगराज यादव, बब्बन जैदी आदि ने विचार रखे। जितेंद्र कक्कड़ ने अतिथियों का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


