साप्ताहिक बाजार में कार से 24 लाख रुपये चोरी

Feb 18, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नूरपुर में बुधवार बाजार के दौरान एक व्यापारी की कार से 24 लाख रुपये चोरी हो गए। व्यापारी नसीम ने बताया कि उसने अपनी कार में पैसे रखकर एक पशु व्यापारी को पैसे देने के लिए कुछ दूरी पर गया था। लौटने पर उसे कार का दरवाजा खुला मिला और पैसे गायब थे। पुलिस जांच कर रही है।

साप्ताहिक बाजार में कार से 24 लाख रुपये चोरी

नूरपुर थाने में लगने वाले साप्ताहिक बुधवार बाजार के दौरान पशु बाजार से व्यापारी की कार से 24 लाख रुपये चोरी हो गए, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना नूरपुर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी नसीम पुत्र मोहम्मद रिजवान कुरैशी ने बताया कि वह पशुओं की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। बुधवार को वह अपनी कार से स्योहारा रोड स्थित पशु बाजार में पहुंचा था। उसके पास एक थैले में करीब 30 लाख रुपये थे। नसीम के अनुसार, उसने कार में थैला रखकर वाहन को लॉक किया और एक पशु व्यापारी को छह लाख रुपये देने के लिए कुछ दूरी पर गया था।

जब वह वापस लौटा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और नोटों से भरा थैला गायब था। पीड़ित के मुताबिक थैले में करीब 24 लाख 5 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज श्रीकांत सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।