राजगढ़ वन रेंज में लगी भीषण आग, चपेट में आने से बाल बचा उत्तम बिहारी आश्रम

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

राजगढ़ वन रेंज के नांगल सोती में भीषण आग लग गई। आग ने उत्तम बिहारी आश्रम को खतरे में डाल दिया, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर उसे बचा लिया। आग ने वन संपदा और जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने इस घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

राजगढ़ वन रेंज में लगी भीषण आग, चपेट में आने से बाल बचा उत्तम बिहारी आश्रम

राजगढ़ वन रेंज अंतर्गत नांगल सोती के गंगा खादर क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से उत्तम बिहारी आश्रम बाल-बाल बच गया। हालांकि वन संपदा सहित जीव जंतुओं को इस आग में काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे वन विभाग ने अभिज्ञता जताई है।रविवार दोपहर राजगढ़ रेंज अंतर्गत महमसापुर जंगल के समीप खादर क्षेत्र में प्राचीन मिट्टी के टीलों पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग टीलों के समीप स्थित उत्तम बिहारी आश्रम के समीप पहुंच गई। आश्रम के महाराज पुरुषोत्तम दास ने आग लगने की सूचना ग्रामीणों को दी।

मौके पर वीरेंद्र सिंह, गौरव, तपेंद्र सिंह, डालचंद पाल, निपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आश्रम पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आश्रम को आग की लपटों में आने से बचाया। धीरे-धीरे आग सैकड़ो बीघा टीलों में फैल गई। गनीमत रही कि आग समीप के खेतों में नहीं लगी, जिससे किसानों का भारी नुकसान होने से बच गया। आग की लपटों में आने से पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचा है। उधर राजगढ़ वन रेंज दरोगा योगेश कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना नहीं मिली है, मौके पर पहुंचकर जानकारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।