सेल्समैन के हाथों से रुपयों की गड्डी छीनकर बाइक सवार फरार
Bijnor News - नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने सेल्समैन से रुपयों की गड्डी छीनकर फरार हो गए। पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। घटना रात दस बजे हुई थी और गड्डी में 25 से 30 हजार रुपए होने का अनुमान है।

नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप पर आए युवक सेल्समैन के हाथों से रुपयों की गड्डी छीनकर फरार हो गए। पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार रात करीब दस बजे भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित सिंह फिलिंग स्टेशन पर दो नकाबपोश बाइक सवार युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आए। उन्होंने बाइक में 30 रुपए का पेट्रोल डलवाकर सेल्समैन को 50 रुपए का नोट दिया। सेल्समैन ने बाकी रुपए वापस करने के लिए जेब से नोटों की गड्डी निकाली। इस दौरान बाकी रुपए वापस करने से पहले ही बाइक सवार युवक सेल्समैन के हाथ से रुपयों की गड्डी छीनकर मौके से फरार हो गए।
गड्डी में करीब 25 से 30 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पेट्रोल पंप मालिक हेमराज सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सीओ आलोक कुमार सिंह द्वारा घटना की पुष्टि करते हुए तहरीर मिलने का हवाला देकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



