ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरधारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या, घर में मिला शव

धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या, घर में मिला शव

बढ़ापुर के गांव धरमुवाला में धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम...

धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या, घर में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 27 Nov 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ापुर के गांव धरमुवाला में धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या के बाद से मृतक की पत्नी और पुत्री भी गायब है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सौतेली मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ नगीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव धरमुवाला में शुक्रवार की तड़के किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। तभी उनको गांव निवासी प्रीतम सिंह (57वर्ष) पुत्र बुध सिंह के घर का दरवाजा खुला मिला, तो किसान घर में चले गए। किसानों ने देखा कि प्रीतम का शव उसके कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। जहां उसकी पत्नी व छह वर्ष की पुत्री भी रहती थी। जो घटना के समय घर पर नहीं मिली। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मंडावर अनुज तोमर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को निर्देशित किया। पुलिस को मृतक के सिर में चोट के निशान मिला। पुलिस के मुताबिक प्रीतम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी का बीमारी के चलते चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था। प्रीतम सिंह करीब एक वर्ष पूर्व उत्तराखंड के हल्द्वानी से अपने से तीस साल कम उम्र की महिला वाचली देवी से विवाह कर घर ले आया था। जिसकी छह साल की पुत्री भी थी। घटना के बाद से दोनों गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि प्रीतम सिंह के पहली पत्नी से एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। प्रीतम जहां रहता था, उसके ऊपर के मकान में उनकी पुत्र रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक प्रीतम सिंह खेती करते थे। मृतक के पुत्र कैलाश ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

बढ़ापुर के गांव धरमुवाला में एक घर में 57 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। महिला व पुत्री की तलाश की जा रही है।

-सुमित शुक्ला, सीओ नगीना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें