नशे में फांसी का फंदे पर झूला व्यक्ति

Mar 11, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नींदडू/धामपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर शराब के अधिक सेवन के बाद आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय बबलू, जो मजदूरी करता था, नशे का आदी था और उसके और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के कर दिया।

नशे में फांसी का फंदे पर झूला व्यक्ति

नींदडू/धामपुर। पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक व्यक्ति ने शराब का अधिक सेवन करने के बाद पंखे में रस्सी बाँधकर, गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के गाँव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन निवासी 45 वर्षीय बबलू पुत्र कन्हैया मज़दूरी करता था तथा वह नशे का आदी था। नशे की लत का चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।बबलू बीती रात शराब का अधिक सेवन कर गले में रस्सी डालकर पंखे में झूल गया। सुबह परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने कोई कार्यवाही न करने की बात कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।