Bijnor News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: - एसडीएम ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेलहिरासत में लेकर भेजा जेल चांदपुर, संवाददाता। चांदपुर के मोहल्ला फीना कॉलोनी में दिन दिन

Bijnor News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

Bijnor News: चांदपुर के मोहल्ला फीना कॉलोनी में दिन दिन पूर्व मजार पीर पर युवती से छेडछाड करने वाला आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। चांदपुर क्षेत्र के एक गांव की एक युवती गुरूवार की सुबह अपनी मां के साथ चांदपुर के मोहल्ला फीना कॉलोनी में स्थित मजार पीर पर प्रसाद चढ़ाने आई थी। मजार पीर पर मौजूद मुसाफ़िर बाबा अनवार पुत्र इकबाल मोहल्ला सराय रफी ने भूत-प्रेत का साया होने की बात कही और युवती को अलग अपने पास बैठा लिया। आरोपी ने उसकी मां को पानी लेने के लिए बाहर भेज दिया।आरोप था की मुसाफ़िर बाबा ने उसे पढ़ा हुआ तेल उसके शरीर पर लगाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।पूरी

घटना युवती ने अपनी मां को बताई उसके बाद उसकी मां ने जमकर मजार पीर पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी अनवार को युवती से छेडछाड़ के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।वही पुलिस ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। जहां एसडीएम नितिन तेवतिया ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।