मकर संक्रांति पर दान का महत्व बताया
Bijnor News - नजीबाबाद के नगर मंडल साहनपुर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दान के महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता पौरुष जी ने सूर्य के उत्तरायण होने की...

नजीबाबाद। नजीबाबाद खंड के नगर मंडल साहनपुर में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। प्राचीन श्रीराम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने दान के महत्व को बताया। नगर मंडल साहनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला बिजनौर के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख पौरुष जी ने बताया कि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य उत्तरायण होने लगता है। इस दिन दान करना बड़ा पुण्य माना जाता है। आज के दिन से शुभ कार्य होने प्रारंभ हो जाते हैं। नजीबाबाद खंड के संघचालक मनोज कुमार ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक सूरज व ध्वज वाहक कार्तिक रहे। एकल गीत वंश, अमृत वचन भावेश एवं परिचय राजीव शर्मा ने कराया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
राजकुमार प्रजापति एवं वरुण कौशिक, शेखर भुय्यार, शुभम चौधरी, गोविन्द, मोहित आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।