आर्य सुगंध संस्थान में मनाया मकर संक्रांति पर्व
Bijnor News - नजीबाबाद में आर्य सुगंध संस्थान में मकर संक्रांति पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए हवन किया और सभी के लिए मंगल कामना की। प्रबंधिका कमलेश आर्य ने पर्व के...

नजीबाबाद। आर्य सुगंध संस्थान में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन में हवन कर सभी के लिए मंगल कामना की। मंगलवार को आर्य सुगंध संस्थान में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। प्रबंधिका कमलेश आर्य ने मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह दान का पर्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। प्रगति का त्यौहार है। खुले आकाश में उड़ती पतंगे साथ में डोरी मगर क्या डर उसे जिसकी प्रभु के हाथ में डोरी। इस अवसर पर नजीबाबाद से विवेक अग्रवाल सपरिवार, कालागढ़ से जे पी भटनागर, रामपुर से सर्वेश कुमार, नजीबाबाद से राकेश मेडिकल वाले अनिल शामिल हुए, मूसेपुर से आई कुछ महिलाओ ने हवन के साथ भजन , गीत गा कर मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस अवसर पर वैद्य ओमप्रकाश संस्थापक, डॉ अजयवीर सिंह, संस्था का स्टाफ व बच्चे वृद्ध सभी ने हवन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।