बिजनौर: ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत, दस लोग घायल
Bijnor News - रविवार सुबह भूतपुरी - जसपुर मार्ग पर अल्हैपुर मोहकम तिराहे पर ई-रिक्शा और स्विफ्ट कार की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने घायलों को नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की बात कही।
भूतपुरी - जसपुर मार्ग पर अल्हैपुर मोहकम तिराहे पर रविवार की सुबह ई- रिक्शा और स्विफ्ट कार की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो वाहनों मे सवार दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मची चीख़-पुकार सुनकर एकत्र हुए राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया। अफजलगढ़ थाना क गाँव मौहम्मद राजौरी निवासी ई- रिक्शा चालक अशरफ अली पुत्र छुन्नू सिंह रविवार की सुबह फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक जस्सी पत्नी ब्रह्मपाल निवासी भूतपुरी, शशि पत्नी अजय कुमार निवासी गांव पैगंबरपुर, रूपा पत्नी पुखराज निवासी भूतपुरी, सावित्री पत्नी पवन कुमार व पूनम देवी को ई- रिक्शा से लेकर नादेही मिल (उत्तराखंड) ले जा रहा था।
जसपुर - भूतपुरी मार्ग पर अल्हैपुर तिराहे पर स्थित रेहड़ पुलिस चौकी से कुछ दूर विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा कार चालक आसिफ पुत्र राशिद हुसैन व कार में सवार मुन्नू पुत्र नारायण, रामवती पत्नी मुन्नू, रेखा पत्नी रोहताश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 ऐंबुलेंस व निजी वाहन की मदद सीएचसी अफजलगढ व नज़दीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रेहड़ बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनो वाहनो को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




