Bijnor News: डंपर हादसे के बाद 11 केवी लाइन टूटी, बाधित रही बिजली आपूर्ति

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -- विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को मरम्मत कर सुचारू कराया डंपर हादसे के बाद 11 केवी लाइन टूटी, बाधित रही बिजली आपूर्तिडंपर हादसे क

Bijnor News: डंपर हादसे के बाद 11 केवी लाइन टूटी, बाधित रही बिजली आपूर्ति

Bijnor News: नगर के हरेवली रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद डंपर हटाने के दौरान 11 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को हरेवली की ओर से शेरकोट आ रहा मिट्टी से भरा डंपर थाने से कुछ ही दूरी पहले अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पर पलट गया। सूचना मिलने पर डंपर को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। डंपर हटाने के दौरान हाइड्रा का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि लाइन टूट गई और एहतियातन पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) मोईनुद्दीन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीजी-2 कुशवाहा, कांत, ऋषभ, राहुल तथा अन्य कर्मचारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के लिए कई घंटे तक युद्धस्तर पर काम किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से पुनः बहाल कर दिया गया, जिससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली।अवर अभियंता मोईनुद्दीन ने बताया कि डंपर हटाने के दौरान हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कम समय में मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी। वहीं, डंपर पलटने की घटना के कारण कुछ समय तक हरेवली रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।