हड़कंपः व्यस्त बाजार में एलटी लाइन का तार गिरा, धू-धूकर जली कार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया जब बिजली का तार एक स्विफ्ट कार पर गिर गया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

हड़कंपः व्यस्त बाजार में एलटी लाइन का तार गिरा, धू-धूकर जली कार

बिजनौर। शहर कोतवाली के व्यस्त सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। व्यस्त इलाके में बिजली के खंबे में फॉल्ट होने के बाद एलटी लाइन का तार टूटकर नीचे खड़ी एक स्विफ्ट कार पर गिर गया। तार गिरते ही कार में अचानक आग लग गई और कार धू-धूकर जलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को दोपहर व्यस्त इलाके सिविल लाइन में प्रतीक जैन पेट्रोल पंप के पास अचानक खंबे से एचटी लाइन का तार टूटकर कार पर गिर गया। जिससे कार तेजी से जलने लगी। घटना पेट्रोल पंप के पास होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया。

घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद प्रतीक जैन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर समय रहते काबू पा लिया। घटना के बाद दुकानदारों ने बिजलीघर को सूचना देकर तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई गई। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि घटना में कार काफी जल गई।

Voice of UP

बिजली विभाग की लापरवाही

स्थानीय दुकानदार सौरभ सिंघल, सुमित चौधरी आदि का कहना है कि बिजली लाइन और खंबों की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। दुकानदारां ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर लाइनों की जांच और मरम्मत की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कहाँ हुआ?
यह हादसा बिजनौर के सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।