Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMajor Accident Averted as Tractor-Trolley Carrying Kanwar Pilgrims Falls into Gorge in Bijnor
कोटावाली नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, चार कांवड़िये घायल

कोटावाली नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, चार कांवड़िये घायल

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन ने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Feb 10, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर में मंडावली थाना क्षेत्र में कोटावाली नदी के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चार शिवभक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को अमरोहा जिले के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए जा रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने अन्य शिवभक्तों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में गांव मंगूपुरा निवासी खेमपाल, ओमवती, गीता, दयावती गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 20 शिवभक्त सवार थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना जनहानि भी हो सकती थी। पुलिस ने रात में ही निकलवाया ट्रैक्टर हादसे के बाद यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई से बाहर निकलवाया। साथ ही मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि आगे कोई और हादसा न हो। प्रशासन की अपील: सावधानी से करें यात्रा प्रशासन ने शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएं और निर्धारित नियमों का पालन करें, जिससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।