महाशिवरात्रि पर किया चारों प्रहर का रुद्राभिषेक

Feb 16, 2026 02:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - महाशिवरात्रि पर किया चारों प्रहर का रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि पर किया चारों प्रहर का रुद्राभिषेक

बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह के पावन महाशिवरात्रि के पर्व पर मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्ल वाला मे रात्रि के चारो प्रहर रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर शिव बारात भी निकाली गई। जहां दिन भर रविवार को महाशिवरात्रि की धूम रही वहीं मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्लो वाला में महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। रविवार रात्रि 9:00 बजे से सोमवार की सुबह तक महादेव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रात्रि के चारो प्रहर अभिषेक प्रथम प्रहर मे 31 लीटर दूध से और 31 किलो फल से श्रंगार, दूसरे प्रहर का अभिषेक 31 लीटर गन्ने के रस से और श्रंगार 31 किलो मिठाई से किया, तीसरे प्रहर का अभिषेक 51 लीटर हरिद्वार से लाये गंगा जल से और श्रंगार 51 किलो फूलो से किया।

चौथे प्रहर का अभिषेक 21 किलो शहद से और बाबा का महा श्रंगार और महा आरती सुबह 6:00 बजे हुई और प्रसाद वितरण किया गया। सभी अनुष्ठान पंडित चेतन शर्मा ने विधि विधान से कराये। उन्होंने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। कार्यक्रम के आयोजन मे मुकुल कौशिक, संजीव वर्मा, तुषार महेश्वरी, आकाश अग्रवाल, संजीव राणा, लवी अग्रवाल, वसु, वैभव, संगम, रुद्र, शौर्य, रिया, मौली, पीहू आदि सहित सभी श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;