ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरधूमधाम से निकली श्री जी की भव्य रथयात्रा

धूमधाम से निकली श्री जी की भव्य रथयात्रा

भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया। भगवान महावीर की जयंती गुरुवार...

भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया। 
भगवान महावीर की जयंती गुरुवार...
1/ 2भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया। भगवान महावीर की जयंती गुरुवार...
भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया। 
भगवान महावीर की जयंती गुरुवार...
2/ 2भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया। भगवान महावीर की जयंती गुरुवार...
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 29 Mar 2018 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को नगर में उत्साह के साथ मनाई गयी। सुबह जैन समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कलक्ट्रेट तिराहे स्थित धर्मचक्र पर पहुंचे और वहां ध्वज फहराया।

इसके बाद जैन समाज अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने मंदिर में श्री जी का प्रक्षालन करके मंदिर पर ध्वजारोहण किया। सुबह दस बजे से जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की शोभायात्रा आरम्भ हुई। इसमें सबसे आगे जयंती महोत्सव का बैनर तथा फूलों से सज्जित ई-रिक्शा पर भगवान महावीर का चित्र लगा हुआ था और जैन भजनों का गान चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल तीन बैंड जैन भजनों की धुने बजाते हुए चल रहे थे। दो गडूलनों पर चंवर व जैन धर्म की झंडियां लगी हुई थीं। एक ठेले पर अग्नि के ऊपर रखी कढ़ाही में अष्टगंध खेई जा रही थी। चार कहार एक पालकी में जैन धर्म का प्रमुख ग्रन्थ जिनवाणी लेकर चल रहे थे।

इनके पीछे डीजे पर बाहर से आई भजनमंडली जैन धर्म के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाती चल रही थी। महिलाएं और पुरुष डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। रथ में परल जैन भगवान महावीर की प्रतिमा को लिए बैठे थे। रथ के सारथी के रूप में रमेश चंद जैन व कुबेर के रूप में अजय जैन बैठे थे। रथ को जैन समाज के सदस्य नंगे पैर अपने हाथों से खींचकर श्रद्धाभाव प्रकट कर रहे थे। रथयात्रा से पूर्व भगवान महावीर की आरती की बोली अशोक कुमार जैन भट्टे वालों की पत्नी बीना जैन ने ली, जबकि शांतिधारा पूजन की बोली अशोक कुमार जैन भट्टे वालों ने ली। शोभायात्रा में इनके अतिरिक्त अनिल कुमार जैन एडवोकेट, इंजीनियर ब्रजेश कुमार जैन, इंजीनियर आरके जैन, एसके जैन एलआईसी, सुशील कुमार जैन, संजय जैन, भूषण लाल जैन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें