ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरनांगल-नजीबाबाद मार्ग पर पलटा मैजिक, तीन गंभीर

नांगल-नजीबाबाद मार्ग पर पलटा मैजिक, तीन गंभीर

नजीबाबाद-नांगल मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुआ मैजिक एक गड्ढे में पलट गया। इसमें तीन सवारियां गंभीर घायल हो गईं तथा कई लोग चोटिल हो...

नांगल-नजीबाबाद मार्ग पर पलटा मैजिक, तीन गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 23 Jan 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

नजीबाबाद-नांगल मार्ग पर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुआ मैजिक एक गड्ढे में पलट गया। इसमें तीन सवारियां गंभीर घायल हो गईं तथा कई लोग चोटिल हो गए।

नांगल-नजीबाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे मैजिक और मिनी बस लगातार हादसे का सबब बन रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ, नांगल से सवारियां लादकर नजीबाबाद के लिए चला एक मैजिक हादसे का सबब बन गया। मैजिक में सवार सवारियों के अनुसार मैजिक चालक ने नांगल बस स्टैंड से ही मैजिक को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया। इसमें कई सवारियों ने उसे रफ्तार कम करने के लिए भी कहा, लेकिन इस चालक ने मैजिक की रफ्तार कम करने के बजाय लगातार बढ़ानी शुरू कर दी और जालपुर के समीप यह मैजिक इस चालक से अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गया। इसमें सवार शैली और आशी त्यागी निवासी सिकरोड़ा नवादा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य सवारियों को भी चोटें आईं, बताया गया कि हादसा होने के साथ ही यह चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर तुरंत नांगल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल सवारियों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें