मां भवानी प्राचीन मंदिर के 23 वें स्थापना दिवस पर हुआ भंडारा
ग्राम महावतपुर बिल्लौच में मां भवानी प्राचीन मंदिर का 23वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पंडित महिपाल सिंह ने पूजा की, और ग्रामवासियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
ग्राम महावतपुर बिल्लौच स्थित मां भवानी प्राचीन मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को ग्राम महावतपुर बिल्लौच में मां भवानी प्राचीन मंदिर का 23 वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। पंडित महिपाल सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व हवन यज्ञ संपन्न कराया। जिसके मुख्य यजमान धर्मपाल चौहान एवं उनकी पत्नी कुसुम रानी रहे। हवन में ग्रामवासियों ने आहुतियां अर्पित कर मां भवानी से सभी के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की।
हवन के उपरांत सत्संग में देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, मगन सिंह, लवकुश, आदेश पंडित, गजेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह एवं ध्यान सिंह ने मां भवानी की महिमा का गुणगान किया।इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। सतीश चौहान, रितेश सेन, धर्मवीर चौहान, अरविंद चौहान, रोहतास सिंह, विनोद कुमार शर्मा, योगेंद्र चौहान सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


