ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरलोकसभा चुनाव 2019: बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लोकसभा चुनाव 2019: बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बिजनौर में दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शुरू हुआ। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुली गाड़ी प्रियंका गांधी समर्थकों और जनता का अभिवादन करते हुए बढ़...

लोकसभा चुनाव 2019: बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 09 Apr 2019 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बिजनौर में दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शुरू हुआ। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुली गाड़ी प्रियंका गांधी समर्थकों और जनता का अभिवादन करते हुए बढ़ रही है। बिजनौर के मुख्य डाकघर से शुरू होकर रोड शो शहर के मुख्य स्थानों से होता हुआ दो घंटे में समाप्त होगा। यहां प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे। बता दें कि रोड शो पहले सहारनपुर में होना था लेकिन बाद में कार्यक्रम बदला और बिजनौर में रोड शो का कार्यक्रम पहले रखा गया।

उधर शामली में अनुमति न मिलने के कारण प्रियंका गांधी का रोड शो नहीं हो सकेगा। बिजनौर के बाद कांग्रेस महासचिव सीधे सहारनपुर पहुंचेगी और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए रोड शो कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों से वोट मांगेगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें