विपाशा ने सफलता का परचम लहराया, राज्य कर अधिकारी बनी
अफजलगढ़ के रफैतपुर हुल्लास गांव की विपाशा गहलोत ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की है। उसने राज्य कर अधिकारी पद के लिए चयन प्राप्त किया। शिक्षकों ने उसे सम्मानित कर उसकी सफलतम यात्रा की सराहना की और इसे क्षेत्र फेमेक्स युवाओं के लिए प्रेरणा माना।
अफजलगढ़ के छोटे से गांव की बेटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीसीएस) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अफजलगढ़ विकास खण्ड के गांव रफैतपुर हुल्लास निवासी अजीत कुमार की पुत्री विपाशा गहलोत ने राज्य में 12वीं रैंक हासिल की। विपाशा का चयन उत्तराखंड वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। मंगलवार को समीपवर्ती गांव शाहपुर जमाल स्थित विद्यालय के शिक्षकों ने गांव पहुंचकर उसको सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षकों ने विपाशा की एतिहासिक उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए उसके पिता अजीत कुमार सहित माता मनोरमा देवी को बुके भेंट किए। अरविंद कुमार, मुकुल कुमार, रोहताश सिंह, नवनीत आर्य, दीपिका शर्मा, विशाखा चौहान, राशि चौहान, वीना चौहान, हिमानी और अनुराधा सहित उपस्थित अन्य शिक्षकों ने विपाशा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत करार दिया।
विपाशा ने वर्ष 2024 की यूकेपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के मुख्य साक्षात्कार को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया। बीते जून माह में घोषित अंतिम परिणाम में उन्होंने 12वीं रैंक प्राप्त कर वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


