राहुल आत्महत्याः पुलिस ने एक और आरोपी किया गिरफ्तार
संक्षेप: Bijnor News - नगीना में सूदखोरों के दबाव में आकर राहुल सैनी ने ट्रेन के आगे आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार हैं। आरोपी राहुल पर जमीन के बैनामे के लिए दबाव बना रहे थे।
नगीना। सूदखोरों के चंगुल में फंसे राहुल सैनी ने ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने राहुल सैनी की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। नगीना पुलिस ने सोमवार को मीनाक्षी सैनी पत्नी स्व. राहुल सैनी निवासी मोहल्ला लालसराय थाना नगीना की तहरीर पर विरेन्द्र सैनी पुत्री स्व. अमर सिंह निवासी आजाद कालोनी थाना नगीना व प्रहलाद कुमार कुशवाह पुत्र मूलचंद निवासी मोहल्ला लालसराय थाना नगीना के खिलाफ उसके पति राहुल सैनी पर दबाव बनाते हुए बिना रूपये दिए भूमि का बैनामा करा लिया और प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देने की रिपार्ट दर्ज की है।

आरोपियों ने राहुल सैनी को सूद पर पैसे देकर मनमाने तरीके से ब्याज जोड़ कर उसकी साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा अपने परिवारजनों के नाम करा लिया था। आरोपियों ने राहुल सैनी पर दबाव बनाया था जिसके चलते राहुल सैनी ने आत्महत्या की थी। सीओ नगीना अंजनी कुमार की जांच रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र स्व. अमर सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि नामजद प्रहलाद व अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान ने बताया कि प्रहलाद कुशवाह व विरेन्द्र एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। --- लेखपाल है गिरफ्तार विरेन्द्र मुकदमे के नामजद आरोपी प्रहलाद कुशवाह नगर पालिका नगीना के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुका हैं, जबकि दूसरा आरोपी वीरेंद्र वर्तमान में नजीबाबाद तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




