गुलदार का आतंक: निराश्रित बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

गांव मिर्जापुर में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। हाल ही में एक बछड़े के अवशेष मिलने से दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि पिछले दिनों एक युवक पर भी गुलदार ने हमला किया था। वन विभाग ने जल्द ही पिंजरा लगाने की योजना बनाई है।

गुलदार का आतंक: निराश्रित बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

शेरकोट। गांव मिर्जापुर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को गांव के पास निराश्रित गौवंश के बछड़े के अवशेष मिलने से दहशत फैल गई। गांव मिर्जापुर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी उन्हें बछड़े के अवशेष पड़े मिले। हालात देखकर आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात गुलदार ने बछड़े को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तनुज, मनीष, राहुल, नरेन्द्र, कार्तिक, अनमोल, कृष्णा, नानू सहित कई ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पास के ही गांव नसीरदीवाला में भी एक युवक पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उधर वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि जल्द टीम मौके का मुआयना करेगी। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। आश्वासन दिया कि गुलदार पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।