माहे पर हमला करता गुलदार देख ग्रामीणों में दहशत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

शनिवार की सुबह मंडावर क्षेत्र के गांव फाजलपुर में एक गुलदार देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान अनिल ने पहले ही जंगली जानवर का शिकार करने का प्रयास करते समय गुलदार को अपने मोबाइल में कैद किया था। अब किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं और वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

माहे पर हमला करता गुलदार देख ग्रामीणों में दहशत

चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी के खेत में शनिवार की सुबह गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण व किसान खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव फाजलपुर में शुक्रवार की शाम किसान अनिल के खेत पर जंगली जानवर माहा के शिकार करने का प्रयास करते समय किसान ने यह नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया था। वहीं शनिवार की सुबह गांव फाजलपुर निवासी संकित राठी के गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गयी। किसान संकित राठी ने अपने मोबाइल के कैमरे में गुलदार को कैद कर लिया।किसान

खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।